BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Polycab Share Price: वायर कंपनी का तगड़ा मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा 35 रुपये का डिविडेंड

Polycab Share Price: वायर कंपनी का तगड़ा मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा 35 रुपये का डिविडेंड

(Polycab Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Polycab Share Price, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 10 May 2025 | 12:21 amModified: 10 May 2025 | 12:25 am
HIGHLIGHTS
  1. 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश
  2. राजस्व 25% की बढ़त के साथ 6,985.7 करोड़ रुपये
  3. तिमाही लाभ 35% बढ़कर 727 करोड़ रुपये

Polycab Share Price: पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान कंपनी का शेयर 0.14% उछलकर 5,773 रुपये तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी द्वारा घोषित 35 रुपये हर शेयर पर डिविडेंड के बाद देखने को मिला है। यह डिविडेंड वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए घोषित किया गया है। फिलहाल रिकॉर्ड तिथि घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन AGM में मंजूरी मिलने के बाद लाभांश का भुगतान AGM की बैठक की तारीख से 30 दिनों को भीतर किया जाएगा।

तिमाही नतीजों में दमदार ग्रोथ

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं। इस तिमाही में पॉलीकैब का शुद्ध लाभ 35% बढ़कर 727 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर 6,985.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA भी 34.7% बढ़कर 1,025.7 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 110 बेसिस पॉइंट की वृद्धि के साथ 14.7% तक पहुंच गया।

पॉलीकैब देश की सबसे बड़ी वायर कंपनी

पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी वायर और केबल निर्माता कंपनी है। इसका कारोबार देशभर में फैला हुआ है, जिसमें 23 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, 15 ऑफिस और 25 से ज्यादा गोदाम शामिल हैं। कंपनी की मजबूत पहुंच और इन्फ्रास्ट्रक्चर इसका सबसे बड़ा फायदा है।

शेयर का परफॉर्मेंस

शुक्रवार को पॉलीकैब का शेयर 8 रुपये की बढ़त के साथ 5,773 रुपये पर बंद हुआ था। यह शेयर 5 दिन में 100 दिन तक के मूविंग एवरेज से ऊपर है, लेकिन 150 और 200 दिन के ऐवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अभी सतर्क रहना जरूरी है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पॉलीकैब ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Polycab Share Price: Wire company makes huge profit, shareholders will get a dividend of Rs 35

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm