वाशिंगटन, 23 सितंबर (एपी) तेल उद्योग के शीर्ष पैरवी समूह ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी दी है कि डीजल के निर्यात पर संभावित रोक से रिफाइनिंग क्षेत्र की चुनौतियां बढ़ सकती हैं और उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ सकता है।
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से यह जांचने को कहा है कि क्या निर्यात पर रोक से घरेलू डीजल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। डीजल की कीमत बढ़कर छह अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई है।
अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक सोमर्स ने कहा कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक रिफाइनिंग क्षमता में अभूतपूर्व व्यवधान से डीजल की लागत बढ़ रही है और इससे अमेरिकी उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में डीजल निर्यात पर रोक लगाने से समस्या और बढ़ सकती है।
सोमर्स ने कहा, “इसका जवाब अधिक आपूर्ति और अधिक लचीलापन है, न कि ऐसे नए प्रतिबंध जो मुश्किल स्थिति को और खराब करने का जोखिम पैदा करें।”
एपी योगेश
योगेश