(Post Office New Rule 2026/ Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Post Office New Rule 2026: सरकार ने पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स के लिए नए Income-tax Rules 2026 लागू कर दिया है। इसके तहत अब खाता खोलने, जमा करने, निकासी और टाइम डिपॉजिट जैसे सभी लेनदेन में PAN देना जरूरी कर दिया गया है। इसका मकसद छोटे बचत निवेश को टैक्स सिस्टम से जोड़ना और बड़े लेनदेन पर नजर रखना है।
यह बदलाव केवल एक सामान्य अपडेट नहीं है। बल्कि इसे Rules 159, 160, 161, 211 और 237 के तहत लागू किया गया है। इन नियमों के जरिए सरकार वित्तीय सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अब पोस्ट ऑफिस के ज्यादातर लेनदेन सीधे टैक्स रिकॉर्ड का हिस्सा बन जाएगा।
अगर किसी ग्राहक के पास PAN कार्ड नहीं है तो उसे अब नया Form 97 भरना होगा। यह पहले इस्तेमाल होने वाले Form 60 की जगह लेगा। इस फॉर्म में पहचान, पता और लेनदेन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। ताकि बिना PAN वाले लेनदेन भी रिकॉर्ड में दर्ज हो सकें।
सरकार ने TDS से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब Form 15G और 15H की जगह नया Form 121 लागू किया गया है। यह सभी उम्र के लोगों के लिए होगा और इसे हर वित्त वर्ष में जमा करना जरूरी होगा। अगर वे TDS से छूट लेना चाहते हैं।
नए नियमों के मुताबिक पोस्ट ऑफिस को सभी दस्तावेज और घोषणाओं को कम से कम 7 साल तक सुरक्षित रखना होगा। इससे जरूरत पड़ने पर टैक्स जांच आसान होगी और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनेगा। यह कदम वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
नए नियमों के बाद निवेशकों को अपना PAN कार्ड अपडेट रखना जरूरी होगा। जिनके पास PAN नहीं है उन्हें Form 97 की प्रक्रिया समझनी होगी। साथ ही TDS छूट के लिए Form 121 का पालन करना होगा। कुल मिलाकर ये बदलाव टैक्स पारदर्शिता बढ़ाने और सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान जा रहा है।