Reported By: Vivek Pataiya
,MP Officers Behavior Protocol: Image Source- IBC24 Archive
भोपालः MP Officers Behavior Protocol मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बढ़ते टकराव के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और स्थिति में सुधार के निर्देश दिए हैं।
MP Officers Behavior Protocol मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ अधिकारी सांसदों और विधायकों के साथ अपेक्षित प्रोटोकॉल और व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक मानते हुए केंद्र ने राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने को कहा है। केंद्र ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों को सांसद-विधायकों के साथ व्यवहार और प्रोटोकॉल का पालन सिखाइए।
केंद्र ने यह भी निर्देश दिया है कि सांसदों और विधायकों द्वारा भेजे गए पत्रों का समय पर जवाब देना सुनिश्चित किया जाए। जवाब देते समय भाषा शालीन और विनम्र हो, ताकि संवाद की गरिमा बनी रहे। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की शिकायतों का बार-बार सामने आना उचित संकेत नहीं है और इससे प्रशासनिक व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है।