Girl Student Kidnapping News: दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

Girl Student Kidnapping News: ग्वालियर में दिनदहाड़े BALLB सेकेंड ईयर की छात्रा खुशी जादौन का कॉलेज के बाहर से अपहरण कर लिया।

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 05:41 PM IST

Girl Student Kidnapping News/ image source: youtube

Girl Student Kidnapping News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा के अपहरण से सनसनी फैल गई। BALLB सेकेंड ईयर की छात्रा खुशी जादौन का कॉलेज के बाहर से अपहरण कर लिया। सफेद रंग की कार में आए बदमाश छात्रा को उठा ले गए। घटना कैंसर पहाड़ी इलाके की है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। एक तरफा प्यार का एंगल भी सामने आ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी इलाके में बुधवार दोपहर ये वारदात हुई। BALLB सेकेंड ईयर की छात्रा खुशी जादौन कॉलेज से अपनी सहेलियों के साथ निकल ही रही थी कि, तभी सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रा ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से गाड़ी भगाकर ले गए। (Girl Student Kidnapping News) सूचना मिलते ही कम्पू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SSP ने तुरंत पूरे शहर में नाकेबंदी के आदेश दिए। सभी थानों को अलर्ट कर सफेद रंग की कार की तलाश शुरू कर दी गई है।

चश्मदीद ने बताई आंखो देखी कहानी

चश्मदीद राम अख्तियार गुर्जर के मुताबिक, कॉलेज से बाहर छात्रा अपनी सहेलियों के साथ निकली थीं। तभी सफेद कलर की गाड़ी आई उसमें से तीन लड़के निकले। दीदी को खींचकर गाड़ी में डाल लिया। दीदी बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थीं। गाड़ी बहुत तेज भागी। पुलिस शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के एंगल पर भी काम कर रही है। (Girl Student Kidnapping News)  छात्रा के परिजनों और कॉलेज के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार का नंबर और बदमाशों की पहचान हो सके।

पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का किया दावा

CSP हिना खान के मुताबिक, सफेद कार थी। पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। एकतरफा प्यार सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है। हमारी टीमें लगी हैं, जल्द खुलासा करेंगे। बहरहाल दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर से छात्रा का अपहरण होना शहर की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। (Girl Student Kidnapping News) छात्रा की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-