CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, इन सीनियर IAS अफसरों के प्रभार में भी बदलाव

Ads

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टरों का तबादला, CG IAS Transfer: Change Many District Collector

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 05:32 PM IST

CG IAS Transfer. Image Source- IBC24 Archive

रायपुरः CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। साय सरकार ने एक साथ 43 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। मनोज पिंगुआ अब वन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे। वहीं ऋचा शर्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की डायरेक्टर होंगी। इसके अलावा ऊर्जा विभाग का प्रभार अब सुबोध सिंह को दिया गया है।

CG IAS Transfer:  सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर निगमायुक्त विश्वदीप अब बीजापुर कलेक्टर बनाए गए हैं। पुष्पा साहू को कोरिया की कलेक्टर, डॉ संतोष देवांगन को जीपीएम कलेक्टर, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा संतन देवी जांगड़े को MCB जिले में, पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ और रेना जमील को सूरजपुर जिले में बतौर कलेक्टर पोस्टिंग दी गई है।

देखें पूरी सूची