CMF Watch 3 Pro Launched: अब घड़ी भी करेगी AI से बात! CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च, ChatGPT और लंबी बैटरी के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Ads

CMF Watch 3 Pro Launched: Nothing का सब ब्रांड CMF ने भारत में नई CMF Watch 3 Pro लॉन्च की है। इसमें सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और AI फिटनेस फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और स्मार्ट बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 05:21 PM IST

(CMF Watch 3 Pro Launched/ Image Credit: Nothing)

HIGHLIGHTS
  • CMF Watch 3 Pro भारत में ₹7,999 की कीमत पर लॉन्च
  • 1.43 इंच AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले के साथ आती है
  • 13 दिन तक बैटरी लाइफ का दावा किया गया है

नई दिल्ली: CMF Watch 3 Pro Launched: Nothing का सब ब्रांड CMF ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है। यह वियरेबल डिवाइस AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और AI बेस्ड फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक इसमें ChatGPT सपोर्ट भी दिया गया है जो यूजर एक्सपीरियंस को और ज्यादा स्मार्ट बनाता है। साथ ही यह ब्लूटूथ कॉलिंग और नेविगेशन टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका मेटल फ्रेम हल्का और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है। जिससे इसे रोजाना पहनना आसान हो जाता है। यूजर्स को 120 से ज्यादा वॉच फेस और इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स का विकल्प मिलता है। यह Light Green, Dark Grey, Light Grey और Orange जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

फिटनेस और AI फीचर्स

CMF Watch 3 Pro में डुअल-बैंड मल्टी-सिस्टम GPS दिया गया है जो रनिंग, साइक्लिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज में सटीक लोकेशन ट्रैकिंग करता है। इसमें AI-पावर्ड रनिंग कोच भी है जो यूजर के फिटनेस पैटर्न के अनुसार गाइडेंस देता है। साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और वेलनेस फीचर्स भी दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 13 दिन तक चल सकती है। हालांकि असली बैटरी लाइफ इस्तेमाल पर निर्भर करेगी। खासकर GPS और कॉलिंग फीचर्स के उपयोग पर। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं जो रोजमर्रा के काम को आसान बनाती है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच 8 मई 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

CMF Watch 3 Pro की कीमत क्या है?

इसकी कीमत भारत में ₹7,999 रखी गई है।

यह कब से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी?

यह स्मार्टवॉच 8 मई 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

क्या इसमें AI फीचर्स हैं?

हाँ, इसमें AI बेस्ड फिटनेस कोच और ChatGPT सपोर्ट दिया गया है।

क्या इसमें GPS और कॉलिंग मिलती है?

हाँ, इसमें डुअल-बैंड GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग दोनों सुविधाएं हैं।