पेट्रोल-डीजल के बाद अब ये चीज हुई महंगी, बिगड़ेगा किचन का बजट

पेट्रोल-डीजल के बाद अब ये चीज हुई महंगी, बिगड़ेगा किचन का बजट

पेट्रोल-डीजल के बाद अब ये चीज हुई महंगी, बिगड़ेगा किचन का बजट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 27, 2018 11:32 am IST

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के महंगे होने के बाद अब देश में आलू भी महंगा हो गया है। आवक कम होने की वजह से कीमतों में तेजी आ रही है, साथ ही उत्पादन भी कम हुआ है। 2 वर्ष से भाव सस्ता मिलने के कारन आलू उत्पादक किसानों ने बुआई का रकबा 5 से 7% घटा दिया है। इससे उत्पादन में करीब 20% की गिरावट आई है।

बता दें कि खुदरा बाजार में आलू की कीमत 25 रुपए हो गई है, जिससे सरकार की फिक्र बढ़ गई है। आलू की जमाखोरी की आशंका के चलते सरकार अब स्टॉक लिमिट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : स्टिंग में दावा, भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट था फिक्स, आईसीसी ने शुरु की जांच

 

बतायारहा है कि देश के सबसे बड़े आलू उत्पादक राज्य यूपी में इस साल उत्पादन 20% कम हुआ है। इससे आलू की कीमतों में तेजी आई है। किसानों को आलू का भाव पिछले वर्ष 4-5 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा था जो कि इस वर्ष 13-15 रुपए प्रति किलो तक मिल रहा है।

इधर गुजरात में भी इस वर्ष आलू का उत्पादन कम है। पिछले साल की 5.4 करोड़ बोरी की अपेक्षा 3.4 करोड़ बोरी का उत्पादन रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पंजाब और यूपी में आलू की फसल खराब होना भी एक कारण है। दोनों राज्यो में आलू की 15-20 फीसदी फसल खराब हो गई है। इस सब के चलते आलू की कीमतों में अभी और उछाल आ सकता है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में