युद्ध की अनश्चितता के बीच अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम स्थिर, सरसों, मूंगफली में मामूली सुधार

युद्ध की अनश्चितता के बीच अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम स्थिर, सरसों, मूंगफली में मामूली सुधार

युद्ध की अनश्चितता के बीच अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम स्थिर, सरसों, मूंगफली में मामूली सुधार
Modified Date: March 23, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: March 23, 2026 9:02 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के युद्ध की दिशा और परिणामों को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तेल तिलहन की कीमत में सुधार आया। आवक कम बने रहने और मांग बढ़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत हुए। विदेशी बाजारों में उठा-पटक बने रहने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार आज बंद है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध के बारे में अनश्चितता का वातावरण कायम है। युद्ध के परिणाम क्या होंगे, इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। इस बीच, देश में सरसों की आवक की कमी को महसूस करते हुए बड़ी तेल मिलों ने सुबह सरसों तिलहन के खरीद दाम में 150-200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की लेकिन इसके बावजूद उन्हें सरसों नहीं मिल पाया जिसके बाद शाम तक इसके दाम लगभग 150 रुपये क्विंटल तक घटा दिये। पहले दाम 200 रुपये बढ़ाकर बाद में लगभग 150 रुपये कम करने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में मामूली सुधार आया। वहीं, मूंगफली तेल की मांग बनी हुई है। सोयाबीन का आयात कम रहने की उम्मीदों के बीच देशी तिलहनों की मांग है लेकिन किसानों की ओर से कम आपूर्ति हो रही है। इस वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी सुधार के साथ बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज बंद होने के कारण अब कारोबार के रुख के बारे में मंगलवार को कोई संकेत मिल सकता है। इस बीच, विदेशों में घट-बढ़ देखी गई और अंत में सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,975-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,275-7,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,775-3,075 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,435-2,535 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,435-2,580 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,700-5,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,300-5,450 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में