इंदौर में रवा, मैदा, आटे के भाव में तेजी

इंदौर में रवा, मैदा, आटे के भाव में तेजी

इंदौर में रवा, मैदा, आटे के भाव में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: August 28, 2021 7:49 pm IST

इंदौर, 28 अगस्त (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को रवा 10 रुपये, मैदा 10 रुपये एवं गेहूं का पिसा आटा के भाव में 20 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी हुई।

कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3620 से 3660, शक्कर मोटा दाना 3675 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 3550 से 3600, गुड़ कटोरा 3800 से 3850, गुड़ लड्डू 3950 से 4000, गुड़ मालवी 4100 से 4150 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 195 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम।

खोपरा बूरा 2500 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी (खड़ी) सांगली 158 से 160, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 130, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4500 से 5200, पैकिंग में 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1150, मैदा 1210, रवा 1250, चना बेसन 3750 से 3775 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा सं धीरज अजय

अजय


लेखक के बारे में