प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर

प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर

प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: August 24, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: August 24, 2026 12:23 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) आभूषण विनिर्माता कंपनी प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ के तहत 45.75 लाख तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा और एक सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 27 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

कंपनी के शेयर को चार सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में