ललिता ज्वेलरी मार्ट का शेयर निर्गम मूल्य से 32 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

ललिता ज्वेलरी मार्ट का शेयर निर्गम मूल्य से 32 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

ललिता ज्वेलरी मार्ट का शेयर निर्गम मूल्य से 32 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध
Modified Date: August 24, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: August 24, 2026 12:11 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) आभूषण खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड का शेयर अपने 201 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 32 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 31.99 प्रतिशत चढ़कर 265.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसने 31.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 265 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,462.90 करोड़ रुपये रहा।

ललिता ज्वेलरी मार्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 62.97 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 190-201 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आभूषण खुदरा कंपनी ने गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और बंधन म्यूचुअल फंड समेत बड़े (एंकर) निवेशकों से 508 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ललिता ज्वेलरी मार्ट ने 1985 में चेन्नई के टी नगर में अपना पहला ‘स्टोर’ खोला था। कंपनी सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की बिक्री करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में