‘ग्रीन गोवा’ अभियान में देशी फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दें: जीसीसीआई

‘ग्रीन गोवा’ अभियान में देशी फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दें: जीसीसीआई

‘ग्रीन गोवा’ अभियान में देशी फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दें: जीसीसीआई
Modified Date: June 7, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: June 7, 2026 1:38 pm IST

पणजी, सात जून (भाषा) गोवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने राज्य सरकार से अपने पौधरोपण अभियान के तहत स्थानीय फलदार पेड़ों को प्राथमिकता देने की अपील की है।

संगठन ने कहा है कि इस पहल का ध्यान केवल पौधरोपण के लक्ष्यों को हासिल करने के बजाय एक टिकाऊ और उत्पादक हरित क्षेत्र तैयार करने पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पांच जून से शुरू होने वाले 90 दिवसीय अभियान के तहत 10 लाख पेड़ लगाने की घोषणा की है। यह ‘ग्रीन गोवा, क्लीन गोवा’ अभियान का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से जुड़ा है।

मुख्यमंत्री को शनिवार को लिखे पत्र में जीसीसीआई ने 10 लाख पेड़ लगाने की योजना को लेकर सुझाव दिया कि जहां संभव हो, वहां आम, कटहल, कोकम, जामुन और इमली जैसे पारंपरिक फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी जाए, न कि केवल सजावटी या विदेशी किस्मों को।

पत्र में जीसीसीआई अध्यक्ष प्रतिमा धोंड ने कहा, “गोवा की पहचान उसके हरित आवरण और पारंपरिक परिदृश्य से जुड़ी है। यदि हम आज उद्देश्यपूर्ण तरीके से वृक्षारोपण करें और देशी फलदार वृक्षों का चयन कर उन्हें सड़क डिजाइन में शामिल करें, तो हम आने वाली पीढ़ियों को केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि एक समृद्ध और उत्पादक हरित आवरण का उपहार देंगे।”

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में