किसानों को सही बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को बारकोड, क्यूआर कोड का इस्तेमाल करेगा पंजाब

किसानों को सही बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को बारकोड, क्यूआर कोड का इस्तेमाल करेगा पंजाब

किसानों को सही बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को बारकोड, क्यूआर कोड का इस्तेमाल करेगा पंजाब
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 19, 2020 3:18 pm IST

चंडीगढ़, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब सरकार ने किसानों को गेहूं और चावल सहित विभिन्न फसलों के सही बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने को आधुनिक प्रमाणन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने शनिवार को कहा कि किसानों को सही बीज सुनिश्चित हो, इसके लिए बारकोड और क्विक रेस्पांस (क्यूआर) कोड का इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किसानों को जाली या कम गुणवत्ता के बीज बेचने वाले व्यापारियों से संरक्षण के लिए यह एक कृषक-अनुकूल पहल है।

आलू फसल के बीजों की सफल परियोजना से उत्साहित मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ब्लॉक-चेन प्रौद्योगिकी के जरिये आधुनिक पहचान प्रमाणीकरण की मंजूरी दी है। इससे किसानों के साथ जाली या गैर-प्रमाणीकृत बीजों के जरिये धोखाधड़ी नहीं की जा सकेगी।

भाषा अजय

अजय सुमन

सुमन


लेखक के बारे में