गुणवत्ता को मिलता है बेहतर बाजार, इस बारे में देश की मानसिकता बदलने की जरूरत: गोयल
गुणवत्ता को मिलता है बेहतर बाजार, इस बारे में देश की मानसिकता बदलने की जरूरत: गोयल
नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में देश की मानसिकता बदलने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बाजार मिलता है।
गोयल ने उपभोक्ता नीति पर अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन (आईएसओ) की तकनीकी समिति की 44वीं पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “गुणवत्ता कोई संक्षिप्त शब्द नहीं है। गुणवत्ता केवल सामान के लिए नहीं है बल्कि सेवा को लेकर भी है।”
उन्होंने कहा, “उपभोक्ता आज गुणवत्ता मांग रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता का हमारी अर्थव्यवस्था, निवेश आकर्षित करने की क्षमता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सकारातमक प्रभाव हो सकता है।”
मंत्री ने कहा कि इस वैश्वीकृत दुनिया में उपभोक्ता अधिकार, उपभोक्ता सुरक्षा और उपभोक्ता संतुष्टि महत्वपूर्ण हैं। ये उपभोक्ता बाजारों को आकार देने और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
भाषा राजेश राजेश अनुराग रमण
रमण

Facebook


