अमेजन की त्योहारी बिक्री में राजस्थान, जयपुर का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर रहा जोर
अमेजन की त्योहारी बिक्री में राजस्थान, जयपुर का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर रहा जोर
जयपुर, 11 अक्टूबर (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को त्योहारी बिक्री के दौरान राजस्थान और जयपुर के ग्राहकों से उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अमेजन इंडिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अमेजन इंडिया के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निदेशक रंजीत बाबू ने कहा कि त्योहारी बिक्री के दौरान स्मार्टफोन खरीदारों में जयपुर का प्रदर्शन अग्रणी रहा है जबकि राजस्थान के ग्राहकों ने 20,000 रुपये से अधिक कीमत वाले फोन को पसंद किया।
कंपनी के बयान के मुताबिक, इस त्योहारी बिक्री के दौरान अमेजन ने स्मार्टफोन खंड में दहाई अंकों की वृद्धि देखी है, जिसमें नए स्मार्टफोन खरीदारों की संख्या 60 प्रतिशत बढ़ी है। इस तरह जयपुर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में से एक बन गया है।
बाबू ने कहा, ' जयपुर ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड के लिए सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। इसके अलावा लैपटॉप और टैबलेट खंड में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, जबकि बड़ी स्क्रीन वाले टीवी में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई है।'
उन्होंने बताया कि राजस्थान के ग्राहकों ने 20,000 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन को प्राथमिकता दी है, जबकि जयपुर में 10,000 रुपये से 20,000 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन पसंद किए जा रहे हैं।
भाषा कुंज
राजकुमार प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: अमेजन की त्योहारी बिक्री में राजस्थान, जयपुर का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर रहा जोर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm