रैपिडो ने शुरू किया मुंबई में परिचालन

रैपिडो ने शुरू किया मुंबई में परिचालन

रैपिडो ने शुरू किया मुंबई में परिचालन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 30, 2020 9:43 am IST

मुंबई, 30 अक्टूबर (भाषा) ऐप आधारित आवागमन सेवाएं देने वाली कंपनी रैपिडो ने शुक्रवार को मुंबई में बाइक टैक्सी का परिचालन शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि उसकी योजना आने वाले समय में अपने साथ दो लाख बाइक ड्राइवर जोड़ने की है।

कंपनी अभी ऑटो रिक्शा और बाइक श्रेणियों में सेवाएं देती हैं। कंपनी अभी देश के 100 शहरों में बाइक टैक्सी सेवा दे रही है। इनमें से ज्यादातर शहर टिअर 1 या टिअर 2 श्रेणी के हैं। कंपनी की रिक्शा सेवाएं 10 राज्यों के 14 शहरों में उपलब्ध हैं।

रैपिडो के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने कहा, ‘‘‘महामारी ने हमें मुंबई के बाजार में उतरने का मौका दिया है। इसने (महामारी ने) मुंबई के 80 लाख दैनिक यात्रियों को आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने पर मजबूर किया है। शहर जैसे जैसे कोविड-19 से बाहर निकल रहा है, दैनिक आवागमन के किफायती व सुरक्षित माध्यमों की मांग बढ़ रही है। हमें यकीन है कि रैपिडो अपने नवोन्मेषी व सफल मॉडल के दम पर इस जरूरत को पूरा करने में सफल रहेगा।’’

भाषा सुमन

सुमन


लेखक के बारे में