आरबीआई ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स, स्पाइस मनी पर लगाया जुर्माना

आरबीआई ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स, स्पाइस मनी पर लगाया जुर्माना

आरबीआई ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स, स्पाइस मनी पर लगाया जुर्माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: December 23, 2021 6:41 pm IST

मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों के उल्लघंन को लेकर भुगतान मंच प्रदान करने वाली कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और स्पाइस मनी लिमिटेड पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों कंपनियों ने भारत बिल भुगतान परिचालन इकाइयों (बीबीपीओयू) के लिए नेटवर्थ को लेकर जारी आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं किया था।

उसने कहा कि यह उल्लघंन भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की एक धारा से संबंधित थे, इसलिए दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया था।

केंद्रीय बैंक ने अपने आदेश में कहा, ‘दोनों कंपनियों की लिखित प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई की समीक्षा के बाद निर्देशों का पालन न करने के उपरोक्त आरोपों की पुष्टि करते हुए आरबीआई मौद्रिक दंड लगाया जाने के निष्कर्ष पर पंहुचा है।’

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में