मुद्रास्फीति, उपभोक्ता धारणा जानने के लिए आरबीआई ने तीन सर्वेक्षण शुरू किए

मुद्रास्फीति, उपभोक्ता धारणा जानने के लिए आरबीआई ने तीन सर्वेक्षण शुरू किए

मुद्रास्फीति, उपभोक्ता धारणा जानने के लिए आरबीआई ने तीन सर्वेक्षण शुरू किए
Modified Date: September 8, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: September 8, 2026 6:18 pm IST

मुंबई, आठ सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मुद्रास्फीति की संभावनाओं और उपभोक्ता विश्वास का आकलन करने तथा मौद्रिक नीति के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख सर्वेक्षण शुरू किए।

आरबीआई ने सितंबर चरण के परिवारों के मुद्रास्फीति प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) और शहरी उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (यूसीसीएस) के साथ ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस) भी शुरू करने की घोषणा की।

आईईएसएच के तहत 19 शहरों में परिवारों से व्यक्तिगत उपभोग के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति को लेकर उनकी धारणाओं तथा भविष्य की उम्मीदों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

वहीं, यूसीसीएस में 19 शहरों के परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार, कीमतों, आय और खर्च को लेकर उनकी मौजूदा धारणा तथा आगे की उम्मीदों के बारे में प्रतिक्रियाएं ली जाएंगी।

आरसीसीएस पहली बार शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण तथा अर्ध-शहरी क्षेत्रों में परिवारों की सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार, कीमतों, आय और खर्च को लेकर वर्तमान धारणाओं और एक साल आगे की उम्मीदों का आकलन किया जाएगा।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन सर्वेक्षणों से मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। आरबीआई की अगली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा सात अक्टूबर को प्रस्तावित है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में