आरबीआई ने दो महत्वपूर्ण सर्वेक्षण शुरू किए
आरबीआई ने दो महत्वपूर्ण सर्वेक्षण शुरू किए
मुंबई, एक जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को वर्ष 2025-26 के लिए महत्वपूर्ण वार्षिक सर्वेक्षण शुरू करने की घोषणा की, ताकि मार्च 2025-26 के अंत में म्यूचुअल फंड की बाहरी वित्तीय देनदारियों और परिसंपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा सके।
आरबीआई ने कहा कि ‘म्यूचुअल फंड’ की विदेशी वित्तीय देनदारियों और परिसंपत्तियों संबंधी वर्ष 2025-26 के सर्वेक्षण के परिणामों का उपयोग भारत के बाह्य क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों के संकलन में किया जाता है।
इसके अलावा आरबीआई ने वर्ष 2025-26 के लिए ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात’ संबंधी अपना वार्षिक सर्वेक्षण भी शुरू किया है।
इस सर्वेक्षण के माध्यम से कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात, आईटीईएस तथा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) सेवाओं के निर्यात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
इस सर्वेक्षण के एकत्रित परिणामों का उपयोग देश के बाह्य क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों के संकलन में भी किया जाएगा।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


