आरबीआई ने 30 सितंबर तक नई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर सीमा अस्थायी रूप से हटाई

आरबीआई ने 30 सितंबर तक नई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर सीमा अस्थायी रूप से हटाई

आरबीआई ने 30 सितंबर तक नई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दर सीमा अस्थायी रूप से हटाई
Modified Date: June 17, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: June 17, 2026 7:34 pm IST

मुंबई, 17 जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी पूंजी को आकर्षित करने के उद्देश्य से बुधवार को तीन से पांच वर्ष की अवधि वाली नई विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा योजना पर ब्याज दर की अधिकतम सीमा को अस्थायी रूप से 30 सितंबर तक हटा दिया।

केंद्रीय बैंक ने तीन वर्ष या उससे अधिक अवधि वाले प्रवासी बाह्य (एनआरई) जमाओं पर लागू ब्याज दर संबंधी प्रतिबंध भी 30 सितंबर, 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया है। इसमें परिपक्वता के बाद नवीनीकृत की जाने वाली जमाएं भी शामिल हैं।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘बैंकों द्वारा जुटाई जाने वाली नई एफसीएनआर (बी) जमा पर लागू ब्याज दर की अधिकतम सीमा को 17 जून, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक की अवधि के लिए अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। इसमें तीन साल से लेकर पांच साल तक की अवधि वाली वे जमा राशि भी शामिल हैं जिनका परिपक्वता के बाद नवीनीकरण किया जाना है।’

यह छूट बुधवार से प्रभावी हो गई।

एफसीएनआर (बी) एक सावधि जमा खाता है, जिसके तहत प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अपनी विदेशी मुद्रा में अर्जित आय को भारत में जमा कर सकते हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में