बलरामपुर चीनी को बायोप्लास्टिक शोध एवं विकास संयंत्र के लिए केंद्र से 75 करोड़ रुपये का अनुदान

बलरामपुर चीनी को बायोप्लास्टिक शोध एवं विकास संयंत्र के लिए केंद्र से 75 करोड़ रुपये का अनुदान

बलरामपुर चीनी को बायोप्लास्टिक शोध एवं विकास संयंत्र के लिए केंद्र से 75 करोड़ रुपये का अनुदान
Modified Date: September 24, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: September 24, 2026 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड को उत्तर प्रदेश में बायो-प्लास्टिक पॉली लैक्टिक एसिड (पीएलए) और को-पॉलिमर उत्पादों के लिए एक प्रायोगिक शोध सुविधा स्थापित करने के लिए केंद्र से 75 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है।

कंपनी उत्तर प्रदेश के कुंभी में 100 टन सालाना की कुल क्षमता वाला शोध एवं विकास (आर एंड डी) संयंत्र स्थापित करेगी। यह सुविधा कुल 110 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाएगी।

बलरामपुर चीनी ने कहा कि 75 करोड़ रुपये का अनुदान भारत सरकार के जैव-प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के तहत जैव-प्रौद्योगिकी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (बीआईआरएसी) द्वारा प्रदान किया गया है।

कंपनी सरकार की प्रमुख बायो ई-थ्री (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव-प्रौद्योगिकी) पहल के तहत 100 टन सालाना की पीएलए को-पॉलिमर आर एंड डी सुविधा स्थापित करेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में