आरबीआई 17 मार्च को करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपये की परिवर्तनीशील रेपो दर नीलामी
आरबीआई 17 मार्च को करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपये की परिवर्तनीशील रेपो दर नीलामी
मुंबई, 16 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 17 मार्च को 15 लाख करोड़ रुपये की सात दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा।
केंद्रीय बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नीलामी 17 मार्च को सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच होगी और इस राशि की वापसी 24 मार्च को होगी।
बयान में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली की वर्तमान और बदलती नकदी स्थितियों के आधार पर नीलामी की घोषणा की है। वर्तमान में, बैंकों में लगभग 20 लाख करोड़ रुपये अधिशेष नकदी होने का अनुमान है।
आरबीआई ने जनवरी, 2026 से सरकारी प्रतिभूतियों के खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के माध्यम से बैंकों में 3.5 लाख करोड़ रुपये की टिकाऊ नकदी डाली है।
पिछले कुछ महीनों में, आरबीआई ने एक दिन की दरों को काबू में रखने के लिए बैंकों में बड़ी मात्रा में नकदी डाली है। इसके परिणामस्वरूप एक दिन की दरें रेपो दर से काफी नीचे बनी हुई हैं।
इसके अलावा, नकदी की आपूर्ति से इस महीने निर्धारित अग्रिम कर और माल एवं सेवा कर के कारण बैंकों से राशि की निकासी के दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


