Balrampur Minor Rape Case: अफीम की खेती करने वाले आरोपी का एक और कांड आया सामने, 14 साल की नाबालिग के साथ की घिनौनी हरकत
Balrampur Minor Rape Case: बलरामपुर जिले में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
Balrampur Minor Rape Case/ Image Source : IBC24/ FILE
- बलरामपुर जिले में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- आरोपी युवक अफीम की खेती करने वाले आरोपियों में से एक है।
Balrampur Minor Rape Case: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची (Balrampur Minor Rape Case) और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अफीम की खेती करता था आरोपी
Balrampur Minor Rape Case: जानकारी के मुताबिक, झारखंड से आकर इलाके में रहकर अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में (Balrampur Minor Rape Case) पुलिस फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए है और आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है। वहीं घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bareilly Crime News: पंचायत में युवक ने पत्नी, साले और सास के साथ कर दिया कांड, दो की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
- CG Board Paper Leak : छत्तीसगढ़ में पेपरलीक के आरोपों पर बवाल! NSUI ने बोर्ड कार्यालय का किया घेराव, अब शिक्षा मंत्री यादव ने बताई इसकी पूरी हकीकत
- Keralam BJP Candidate List: भाजपा ने केरलम के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष, इन 47 सीटों के लिए नामों का ऐलान

Facebook


