आरबीआई की रियायती अदला-बदली सुविधा ने 11 सप्ताह से भी कम समय में 73 अरब डॉलर जुटाए

Ads

आरबीआई की रियायती अदला-बदली सुविधा ने 11 सप्ताह से भी कम समय में 73 अरब डॉलर जुटाए

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 09:22 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेष अमेरिकी डॉलर – भारतीय रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा ने 21 अगस्त, 2026 तक 73 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह जुटाया है, जो प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के मजबूत समर्थन को दर्शाता है।

इसके तहत एफसीएनआर(बी) जमा, विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफसीबी) और बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) शामिल है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि कुल जुटाई गई राशि में अकेले एफसीएनआर(बी) जमा की हिस्सेदारी 65.40 अरब अमेरिकी डॉलर रही, जो एनआरआई और विदेशी जमाकर्ताओं की उल्लेखनीय प्रतिक्रिया को दर्शाती है।

पिछले सप्ताह, रिजर्व बैंक ने एफसीएनआर(बी) अदला-बदली सुविधा की समाप्ति तिथि को 30 सितंबर की पूर्व निर्धारित समयसीमा से एक महीने पहले घटाकर 31 अगस्त कर दिया था।

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को संभालने के लिए विदेशी पूंजी आकर्षित करने के उद्देश्य से यह योजना आठ जून को शुरू की गई थी।

बयान में कहा गया कि पूंजी जुटाने की गति उम्मीदों से कहीं अधिक रही है, और इस सुविधा ने 11 सप्ताह से भी कम समय में 73 अरब अमेरिकी डॉलर आकर्षित किए हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय