नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) बाजार नियामक, सेबी ने सोमवार को ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’ पेश करने की घोषणा की। यह साइबर सुरक्षा से जुड़े सर्कुलर, कमजोरियों की चेतावनी और घटनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए एक एकल केंद्र (वन-स्टॉप हब) है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बयान में कहा, ‘‘यह मंच प्रतिभूति बाजार के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारी साझा करने और सूचनाएं फैलाने के लिए एक व्यापक, केन्द्रीकृत केन्द्र के तौर पर काम करेगा।’’
इसमें आगे कहा गया कि इस पोर्टल के ज़रिये बाजार में शामिल लोग सीधे साइबर सुरक्षा से जुड़े ताज़ा सर्कुलर, कमज़ोरियों की चेतावनी और घटनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय