आरबीजेड ज्वेलर्स के आईपीओ को पहले दिन 2.27 गुना अभिदान मिला
आरबीजेड ज्वेलर्स के आईपीओ को पहले दिन 2.27 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) आरबीजेड ज्वेलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 2.27 गुना अभिदान मिला।
आंकड़ों के मुताबिक, कुल 79,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले पहले दिन 1,79,64,900 शेयरों के लिए बोली मिलीं। कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 95 से 100 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से में 4.53 गुना अभिदान मिला। दूसरी ओर गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 71 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ 21 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के तहत एक करोड़ नये इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगे। इसमें बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) नहीं है।
इस निर्गम से मिलने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी की कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


