आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये

आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये

आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये
Modified Date: July 18, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:36 pm IST

मुंबई, 18 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.88 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये रहा।

बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 13,558 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 15.95 प्रतिशत बढ़कर 14,804 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 12,768 करोड़ रुपये था।

बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) समीक्षाधीन तिमाही में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 24,384 करोड़ रुपये हो गई। ऋण वितरण में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में मामूली सुधार से इसे बल मिला। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 4.36 प्रतिशत हो गया।

बैंक की जमा राशि में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

समीक्षाधीन तिमाही में कोषागार आय को छोड़कर अन्य आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,425 करोड़ रुपये हो गई।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सुधरकर 1.38 प्रतिशत रह गया, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1.67 प्रतिशत और मार्च, 2026 के अंत में 1.40 प्रतिशत था।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में