विड़िण्गम बंदरगाह 18 अगस्त से शुरू होगा पूर्ण निर्यात-आयात परिचालन
विड़िण्गम बंदरगाह 18 अगस्त से शुरू होगा पूर्ण निर्यात-आयात परिचालन
तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई (भाषा) विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह से 18 अगस्त से पूर्ण निर्यात-आयात परिचालन शुरू हो जाएगा। केरल सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
परिचालन शुरू होने के साथ ही यह केवल माल पुनः लदान केंद्र से बदलकर एक पूर्ण अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई केंद्र बन जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन पहले निर्यात कंटेनर को रवाना करेंगे। इसके बाद राज्य सरकार ‘मिशन समुद्र’ व्यापार शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगी।
इस सम्मेलन में वैश्विक शिपिंग कंपनियां, लॉजिस्टिक कंपनियां, निर्यातक, निवेशक और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।
राज्य सरकार इस अवसर पर अपने दीर्घकालिक समुद्री विकास कार्यक्रम ‘मिशन समुद्र’ की आधिकारिक शुरुआत करेगी और समुद्री क्षेत्र आधारित आर्थिक वृद्धि को लेकर केरल की योजना पेश करेगी।
सीएमओ ने कहा कि केरल सरकार और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे कंटेनर बंदरगाहों में शामिल हो गया है।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


