आरईसी के शेयरधारकों ने कर्ज की सीमा को बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी

Ads

आरईसी के शेयरधारकों ने कर्ज की सीमा को बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - September 26, 2020 / 03:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी के शेयरधारकों ने कर्ज लेने की कुल सीमा को बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अभी यह सीमा 3.5 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी की 51वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 25 सितंबर को आयोजित की गई।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि 51वीं आम बैठक के लिए तय प्रस्तावों को शेयरधारकों ने आवश्यक बहुमत के साथ मंजूरी दे दी।

इससे पहले एजीएम के नोटिस में कहा गया था कि सदस्यों से कर्ज की सीमा को 3,50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,50,000 करोड़ रुपये करने के लिए मंजूरी ली जाएगी।

भाषा अजय अजय सुमन

सुमन