मांग बढ़ने से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 27, 2020 9:34 am IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिसके कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 3.5 रुपये की तेजी के साथ 1,044.3 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.5 रुपये अथवा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,044.3 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 40,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.3 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,044 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 18,975 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में