बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 28, 2020 10:38 am IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिसके कारण स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 9.9 रुपये की तेजी के साथ 1,158 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 9.9 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,158 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 44,930 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 7.4 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,154.7 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 26,065 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में तेजी को मदद मिली।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में