बढ़ती मांग के कारण रिफाइंडसोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंडसोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंडसोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 6, 2021 9:40 am IST

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 10.8 रुपये के सुधार के साथ 1,218.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 10.8 रुपये यानी 0.89 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,218.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 38,640 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 11.1 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,213.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 32,830 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में सुधार आया।।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में