बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 7, 2021 1:40 pm IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 3.8 रुपये की तेजी के साथ 1,199 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 3.8 रुपये यानी 3.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,199 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 36,115 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव एक रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,190.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 35,700 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मुख्यत: व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में