कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: May 21, 2021 9:52 am IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 1.4 रुपये की गिरावट के साथ 1,401.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 1.4 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,401.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 37,320 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट आई।

रिफाइंड सोया तेल के जुलाई माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव 1.8 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की हानि के साथ 1,373.2 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 7,240 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में