कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 08:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 7.7 रुपये की गिरावट के साथ 1,368 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 7.7 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,368 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 30,720 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट आई।

रिफाइंड सोया तेल के जुलाई माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव 7.8 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की हानि के साथ 1,348.6 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,640 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश