बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 6, 2021 10:30 am IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 2.3 रुपये की तेजी के साथ 1,316 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 2.3 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,316 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 34,930 लॉट के लिये सौदे किये गये।

मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 2.4 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,301.9 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 24,800 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में