बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार
बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 4.30 रुपये की तेजी के साथ 1,429.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।
नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 4.30 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,429.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 30,285 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में लाभ दर्ज हुआ।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


