बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधर

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधर

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 17, 2021 9:16 am IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 10.2 रुपये की तेजी के साथ 1,496 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 10.2 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,496 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 13,170 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में लाभ दर्ज हुआ।

रिफाइंड सोया तेल के जून माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव 5.8 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,460 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 36,305 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में