कमजोर मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 11, 2021 10:05 am IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 8.9 रुपये की गिरावट के साथ 1,173 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 8.9 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,173 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 27,315 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 9.8 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,164 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 37,010 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में