मांग बढ़ने से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी

मांग बढ़ने से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 18, 2020 12:42 pm IST

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम चार रुपये की तेजी के साथ 1,095.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव चार रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,095.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 6,030 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल का वायदा भाव 12.2 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,114.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 52,590 लॉट के लिये सौदे बोले गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में