कमजोर मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 24, 2020 8:34 am IST

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों ने अपने जमा सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमत 13.1 रुपये की गिरावट के साथ 1,061.4 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13.1 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,061.4 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 55,215 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11.7 रुपये अथवा 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,059.5 रुपये प्रति 10 किलोग्राम रह गई जिसमें 10,945 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने के कारण मुख्यत: रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में