रिलायंस के अधिकारी पश्चिम बंगाल में निवेश प्रस्तावों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले
रिलायंस के अधिकारी पश्चिम बंगाल में निवेश प्रस्तावों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले
कोलकाता, 30 सितंबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर राज्य में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और परियोजनाओं के विस्तार पर चर्चा की।
राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बैठक में छह क्षेत्रों में संभावित निवेशों पर चर्चा हुई। इनमें डेटा सेंटर और कृत्रिम मेधा (एआई) क्लाउड सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, कोयला गैसीकरण, फूड पार्क, सड़क अवसंरचना और बहु-विशेषज्ञता वाला अस्पताल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पश्चिम बंगाल में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
अधिकारी ने बताया कि राजारहाट स्थित सिलिकॉन वैली हब में रिलायंस के डेटा सेंटर पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। बैठक में दीघा में अंतरराष्ट्रीय केबल लैंडिंग स्टेशन, उत्तर बंगाल में फूड पार्क और देवचा-पचामी कोयला परियोजना में कंपनी की संभावित भागीदारी पर भी चर्चा हुई।
बुधवार की बैठक से कुछ दिन पहले, 21 सितंबर को मुख्यमंत्री ने मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात कर चर्चा की थी।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: रिलायंस के अधिकारी पश्चिम बंगाल में निवेश प्रस्तावों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm