ऊर्जा संकट के कारण रिलायंस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत घटा

Ads

ऊर्जा संकट के कारण रिलायंस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,971 करोड़ रुपये रहा। वैश्विक ऊर्जा संकट का असर उसके मुख्य तेल एवं रसायन कारोबार पर पड़ा जिससे दूरसंचार तथा खुदरा कारोबार में हुए लाभ की भरपाई नहीं हो सकी।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में उसका मुनाफा 19,407 करोड़ रुपये था। साथ ही अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के 18,645 करोड़ रुपये के मुकाबले भी यह लाभ कम रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 2.69 लाख करोड़ रुपये थी।

समूचे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 80,775 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 के 69,648 करोड़ रुपये की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

भाषा निहारिका पाण्डेय

पाण्डेय