रिन्यू एनर्जी का 2040 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाली कंपनी बनने का लक्ष्य

रिन्यू एनर्जी का 2040 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाली कंपनी बनने का लक्ष्य

रिन्यू एनर्जी का 2040 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाली कंपनी बनने का लक्ष्य
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: October 31, 2022 3:05 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी ने सोमवार को वर्ष 2040 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाली कंपनी बनने की प्रतिबद्धता जताई।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी संवहनीयता रिपोर्ट के माध्यम से 2040 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन वाली कंपनी बनने का ईएसजी (पर्यावरणीय, सामाजिक दायित्व एवं कंपनी कामकाज) लक्ष्य घोषित किया है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत ने 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने दावा किया कि दुनिया की बड़ी ऊर्जा कंपनियों से भी पहले वह इस लक्ष्य को हासिल करना चाहेगी।

कंपनी इस लक्ष्य को एक समग्र कार्यक्रम के जरिये हासिल करने की मंशा रखती है। इनमें सभी कार्यालयों एवं कामकाजी स्थलों पर ऊर्जा दक्षता में सुधार, ईंधन से चलने वाले उपकरणों को बिजली से चलाने और परिवहन के लिए हरित लॉजिस्टिक का दोहन करने पर जोर दिया जाएगा।

भाषा प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में