रेंटोमोजो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए

रेंटोमोजो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए

रेंटोमोजो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए
Modified Date: March 28, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: March 28, 2026 2:27 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) घरेलू फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

शुक्रवार को दाखिल की गई विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 150 करोड़ रुपये तक के शेयर का नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,83,99,567 शेयर तक की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी ने कहा कि नए शेयरों से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, गोदाम और स्टोर के लिए पट्टा या लाइसेंस शुल्क देने, और सामान्य व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में