Bangladesh Lifts IPL Ban: पाकिस्तान के मुँह पर तमाचा.. बांग्लादेश ने हटाया IPL के प्रसारण से बैन, मंत्री बोले, “इच्छुक चैनल आवेदन करें, हम देंगे इजाजत”
Bangladesh Lifts Ban on IPL Telecast: बांग्लादेश ने IPL प्रसारण से बैन हटाया, सरकार ने चैनलों को आवेदन कर प्रसारण की अनुमति देने का ऐलान किया।
Bangladesh Lifts Ban on IPL Telecast || Image- IPL Official Image File
- बांग्लादेश ने IPL प्रसारण से बैन हटाया
- चैनलों को आवेदन की दी अनुमति
- खेल और राजनीति अलग रखने पर जोर
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के प्रसारण के रास्ते साफ कर दिए हैं। देश के नए सूचना और प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने पुष्टि की है कि देश में आईपीएल दिखाने पर कोई रोक नहीं है। इस तरह पिछली सरकार द्वारा आईपीएल पर लगाया गया बैन भी हट गया है। (Bangladesh Lifts Ban on IPL Telecast) स्वपन ने कहा कि सरकार खेल और राजनीति को मिलाना नहीं चाहती। अब आईपीएल के प्रसारण के मामले को सिर्फ व्यावसायिक नजरिए से देखा जाएगा। जो भी चैनल आईपीएल दिखाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं और उनकी मांग को सकारात्मक रूप से देखा जाएगा।
🚨 IPL TELECAST IN BANGLADESH. 🚨
– Bangladesh lifts the ban on IPL telecast in the country. pic.twitter.com/I6vxk9lwP5
— Gyanu Gautam (@gyanudatt8) March 28, 2026
‘जो दिखाना चाहता है, उन्हें रोक नहीं’ : कैबिनेट मंत्री
गौरतलब हैं कि, पिछली अंतरिम सरकार ने आईपीएल का प्रसारण बांग्लादेश में रोक दिया था, जिससे ब्रॉडकास्टर्स और केबल ऑपरेटरों में असमंजस पैदा हो गया था।
स्वपन ने कहा, “किसी ने हमें आईपीएल दिखाने के लिए आवेदन नहीं दिया है। हम खेल और राजनीति को नहीं मिलाना चाहते। जो भी चैनल आवेदन करेगा, उसे हम सकारात्मक रूप से देखेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स नेटवर्क जैसे स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल दिखाना चाहते हैं, तो उन्हें कोई रोक नहीं है। सरकार किसी पर भी बाध्य नहीं करेगी और न ही कोई रोक लगाएगी।
‘छोड़ दी है प्रतिबन्ध वाली नीति’ : खेल राज्य मंत्री
स्वपन ने आगे कहा, “हम किसी को आईपीएल दिखाने से रोकेंगे नहीं। अगर स्टार स्पोर्ट्स या किसी अन्य चैनल को दिखाना है, तो हम सकारात्मक रूप से देखेंगे, लेकिन किसी पर जोर नहीं देंगे।” (Bangladesh Lifts Ban on IPL Telecast) इससे पहले, युवाओं और खेल राज्य मंत्री अमिनुल हक ने कहा था कि पिछले प्रतिबंध के बाद इस मामले पर फिर से विचार किया जाएगा और संबंधित पक्षों से चर्चा होगी। अब सूचना मंत्री के बयान से स्पष्ट हो गया है कि सरकार ने अब प्रतिबंध वाली नीति छोड़ दी है और आईपीएल के प्रसारण को खुले तौर पर अनुमति दे रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Facebook


