Jewar Airport Inauguration: पीएम मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ‘जेवर एयरपोर्ट’ का उद्घाटन.. हर दिन 150 फ्लाइट की उड़ान, सालाना इतने करोड़ यात्री करेंगे यहाँ से हवाई सफर
Jewar Airport Inauguration: उत्तर प्रदेश के जेवर में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
JEWAR AIRPORT/ image source: MumbaichaDon X HANDLE
Jewar Airport Inauguration: दिल्ली/जेवर: उत्तर प्रदेश के जेवर में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही देश के एविएशन सेक्टर को एक नई दिशा मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Jewar Airport Phase 1: दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि इसे एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम जारी है। पहले चरण में ही आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस एयरपोर्ट को तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा। यह एयरपोर्ट न केवल यात्रियों के लिए बल्कि कार्गो और लॉजिस्टिक्स के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा, जिससे व्यापार और उद्योग को गति मिलने की संभावना है।
Noida Airport latest news: एशिया का सबसे बड़ा नोएडा एयरपोर्ट होगा
करीब 5845 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह विशाल एयरपोर्ट आने वाले समय में और विस्तार की योजनाओं के साथ विकसित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में तेजी से आर्थिक विकास होगा। साथ ही, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करने में भी यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के साथ ही यह परियोजना देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भारत को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, यहां जानें आज का राशिफल
- SP Transfer and Posting List: हटाए गये इन 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक.. आयोग के एक्शन से मचा हड़कंप, जानें अब किन अफसरों को मिली तैनाती
- Vande Bharat: केंद्र ने दी तेल कंपनियों को राहत, एक्साइज ड्यूटी में कर दी भारी कटौती, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दे ध्यान

Facebook


