Lockdown in India 2026 News: ‘मोदी सरकार देशभर में लगा सकती है 15 दिन का लॉकडाउन’ संजय राउत के इस बयान पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा उन्होंने

Lockdown in India 2026 News: 'मोदी सरकार देशभर में लगा सकती है 15 दिन का लॉकडाउन' संजय राउत के इस बयान पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा उन्होंने

Lockdown in India 2026 News: ‘मोदी सरकार देशभर में लगा सकती है 15 दिन का लॉकडाउन’ संजय राउत के इस बयान पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा उन्होंने

Lockdown in India 2026 News: 'मोदी सरकार देशभर में लगा सकती है 15 दिन का लॉकडाउन' संजय राउत के इस बयान पर पीएम मोदी ने दिया जवाब / Image: AI Generated

Modified Date: March 28, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: March 28, 2026 1:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा
  • वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर असर, लेकिन भारत में पर्याप्त स्टॉक
  • कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 70% कर दिया

नई दिल्ली: Lockdown in India 2026 News मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में हालात ऐसे हैं कि सरकार को लॉकडाउन लगानी पड़ गई है। वहीं, अब संजय राउत सहित देश के कई नामी हस्तियों ने दावा किया है कि भारत में भी स्थिति को देखते हुए सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। राउत ने दावा किया है कि मोदी सरकार देश में ईंधन (पेट्रोल और डीजल) की बचत करने के उद्देश्य से 10 से 15 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब खुद पीएम मोदी ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने पर बड़ा बयान दिया है।

Lockdown in India 2026 News दरअसल पीएम मोदी ने शुक्रवार को देशभर के मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिवों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में पीएम मोदी ने युद्ध के चलते भारत पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों की तैयारियों की समीक्षा किया। प्रधानमंत्री ने जोर दिया है कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करना हैं। PM ने राज्यों से आग्रह किया कि वे आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें और जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

नहीं लगेगा लॉकडाउन

बैठक में पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश में किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। अफवाहों पर लगाम लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ‘टीम इंडिया’ के स्पिरिट में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बनाकर चुनौतियों का सामना करेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी लॉकडाउन की अफवाहों को जिम्मेदारहीन और हानिकारक बताते हुए खारिज कर दिया।

उर्वरक के भंडारण और वितरण की निगरानी के निर्देश

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में विशेष रूप से उर्वरक के भंडारण और वितरण की निगरानी में, पहले से योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बदलती स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने सीमावर्ती और तटीय राज्यों में शिपिंग, आवश्यक आपूर्ति और समुद्री संचालन से संबंधित उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

अफवाहों से बचने की सलाह

पीएम मोदी ने गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार के प्रति आगाह किया और सटीक तथा विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर ज़ोर दिया। मुख्यमंत्रियों ने इस स्थिति से निपटने के लिए PM के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। मुख्यमंत्रियों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने और राज्यों को वाणिज्यिक LPG के आवंटन में वृद्धि करने के निर्णयों का स्वागत किया। मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया कि स्थिति स्थिर बनी हुई है, और उनके राज्यों में पेट्रोल, डीज़ल तथा LPG की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्यमंत्रियों ने इस स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए केंद्र के साथ निकट समन्वय में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एलपीजी आवंटन 70 प्रतिशत कर दिया

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फरवरी के अंत से जारी युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बैठक में ईंधन, एलपीजी, खाद्य सुरक्षा, सप्लाई चेन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी आवंटन 20 प्रतिशत बढ़ाकर पूर्व-संक्रमण मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है।

क्रूड ऑयल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं

पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर स्थिति की निगरानी करें और केंद्र के साथ मिलकर काम करें। चुनाव वाले कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। सरकार का जोर है कि क्रूड ऑयल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है और जनता को घबराने की जरूरत नहीं। यह बैठक कोविड-19 के समय जैसी ‘टीम इंडिया’ की भावना को दोहराती है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"