रेंटोमोजो का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 384-404 रुपये प्रति शेयर

रेंटोमोजो का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 384-404 रुपये प्रति शेयर

रेंटोमोजो का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 384-404 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: September 4, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: September 4, 2026 10:54 am IST

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) घरेलू फर्नीचर और उपकरण किराये पर देने वाली कंपनी रेंटोमोजो लिमिटेड ने अपने 1256 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 384-404 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक आठ सितंबर को शेयर के लिए बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2.36 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा, जिसकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 1106 करोड़ रुपये बैठती है।

कंपनी के शेयर को 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में